शिवपुरी, मध्य प्रदेश पर्यटन गाइड (Shivpuri MP)

Date:

शिवपुरी मध्य प्रदेश में स्थित है और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। शिवपुरी में कई पर्यटक स्थल हैं। यहां पर झील, किले, पहाड़ियां और खूबसूरत बाग देखने को मिलते हैं। शिवपुरी का मौसम (weather shivpuri) पूरे साल सुखद रहता है, इसलिए घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या हमेशा बनी रहती है। हम आपको शिवपुरी और उसके प्रसिद्ध स्थलों के बारे में विस्तार से बताते हैं। इसके अलावा, gwalior to shivpuri distance लगभग 115 किलोमीटर है, जो सड़क मार्ग से आसानी से तय किया जा सकता है।

1- बाणगंगा

बाणगंगा मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित है। इस स्थान का पौराणिक महत्व यह है कि युद्ध के मैदान में भीष्म घायल होकर पानी मांग रहे थे तो पांडवों में से अर्जुन ने धरती पर एक तीर मारा था जिससे एक झरना निकला था, माना जाता है यह जल गंगा नदी का था। इसलिए इस प्रसिद्ध जगह को बाणगंगा के नाम से जाना जाता है। यहां एक पुराना मंदिर है जो 52 पवित्र कुंडो के लिए प्रसिद्ध है। Shivpuri MP आने वाले पर्यटक इस स्थान को जरूर देखते हैं।


2- करेरा पक्षी अभयारण्य

करेरा पक्षी अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए प्रसिद्ध स्थल है। यह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है। यह लगभग 202 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, यहां पर लगभग 250 प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। सामान्यतः यह पक्षियों के लिए है, लेकिन यहां पर बाघ, हाथी, बंदर और तेंदुए जैसे कई जंगली जानवर भी मिलते हैं। यहां विदेशी काला हिरण तथा भारतीय हिरण का संरक्षण भी किया गया है। यह स्थान प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है, जिससे यहां पर टूरिस्ट ज्यादा मात्रा में आते हैं। पक्षियों की अनोखी आवाजें यहां के वातावरण को और भी सुंदर बना देती हैं।

3- सांख्य सागर झील

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मनियर नदी पर 1920 में सांख्य सागर झील का निर्माण हुआ था। इस झील में बड़ी संख्या में सरीसृप, दलदली मगरमच्छ, भारतीय अजगर और मॉनिटर छिपकलियां पाई जाती हैं। यह झील माधव राष्ट्रीय उद्यान के चारों तरफ फैली हुई है। इस झील से उद्यान की स्थिरता बनी रहती है। यहां एक बोर्ड क्लब भी है, जिससे पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।
अगर आप यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो weather shivpuri देखना आपके लिए उपयोगी रहेगा ताकि आपकी यात्रा आरामदायक हो।


4- भदैया कुंड

भदैया कुंड मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित एक प्राकृतिक झरना है जो अपने उच्च खनिज तत्वों के लिए जाना जाता है। यह शिवपुरी का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी है, जहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं, खासकर बरसात के मौसम में। यहां एक तालाब स्थित है। मान्यता है कि इस तालाब में स्नान करने से कई प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि औषधि मिश्रित पानी यहां पर आता है जिससे यह उपचारात्मक तालाब बन जाता है।

5- माधव विलास पैलेस

माधव विलास पैलेस मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है। इसकी वास्तुकला बेहद शानदार है जो पर्यटकों को आकर्षित करती है। संगमरमर की फर्श और विशाल सुंदर छतें इस महल की शाही भव्यता को दर्शाती हैं। यह शाही संपत्ति और इतिहास का प्रतीक माना जाता है।

6- छतरी

यह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है। ये छतरियां सिंधिया शासकों द्वारा निर्मित हैं। यहां कई शाही मकबरे भी हैं। विशाल पेड़, सुंदर बाग और हरी-भरी झाड़ियां इस जगह को प्राकृतिक रूप से अत्यंत खूबसूरत बनाती हैं। शिवपुरी MP का यह एक अनोखा आकर्षण है।

7- माधव राष्ट्रीय उद्यान

माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी जिले से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस उद्यान के दो गेट हैं—एक शिवपुरी से 5 किलोमीटर तथा दूसरा 7 किलोमीटर की दूरी पर। एक समय में यह उद्यान ग्वालियर के राजाओं का शिकारगाह था।
1958 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला। यह उद्यान चारों तरफ झीलों से घिरा हुआ है। यहां नीलगाय, चिंकारा, चौसिंगा, हिरण, चीतल, सांभर और भौकने वाले हिरन जैसे मृग पाए जाते हैं। इसके अलावा तेंदुआ, भेड़िया, सियार, लोमड़ी, जंगली कुत्ता, जंगली सूअर, साही, अजगर और सांप भी देखे जा सकते हैं।
यदि आप यहां घूमने जा रहे हैं, तो शिवपुरी का मौसम चेक करना जरूरी है क्योंकि अलग-अलग सीजन में यहां की वाइल्डलाइफ एक्सपीरियंस अलग होता है।

इसके अलावा शिवपुरी में पनिहार, जॉर्ज कैसल, सुल्तानगढ़ झरना तथा कई मंदिर भी प्रसिद्ध हैं।
ग्वालियर से शिवपुरी पहुंचना भी आसान है—gwalior to shivpuri distance लगभग 115 किमी है, जिसे कार, बस या टैक्सी से 2.5–3 घंटे में पूरा किया जा सकता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why Did Only 30% of People Get Employment While 70% Fail? | Career & Professional Development

Why did only 30% of people get employment while...

10 Simple Skincare Tips for Healthy and Glowing Skin Naturally

Healthy and glowing skin is something that many people...

Understanding Health and Wellness: A Complete Guide to a Healthy Life

Health is one of the most valuable assets in...

What Are Passkeys? The Future of Password-Free Login (Complete Guide)

For many years, passwords have been the main way...