निवाड़ी के मंदिर व पर्यटक स्थल

Date:

निवाड़ी जिला मध्य प्रदेश में स्थित है। यह जिला अपने धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। निवाड़ी में कई ऐसे तीर्थ और दर्शनीय स्थल हैं, जहाँ देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन व भ्रमण के लिए आते हैं। यहाँ अंजनी माता मंदिर, श्री 1008 ठाकुर जी मंदिर, बड़ी माताजी मंदिर, जीत माता मंदिर, शंकरगढ़ शिव मंदिर, ठाकुर बाबा मंदिर, छोटी माता मंदिर सहित अनेक प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं।

1- ओरछा फोर्ट –

ओरछा फोर्ट निवाड़ी जिले का एक प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, जो बेतवा नदी के तट पर स्थित है। इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में बुंदेला शासक रुद्र प्रताप सिंह द्वारा करवाया गया था। किले के अंदर प्राचीन महलों और ऐतिहासिक संरचनाओं की सुंदर वास्तुकला देखने को मिलती है। यहाँ आयोजित होने वाला लाइट एंड साउंड शो पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है। विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहाँ आते हैं।

2- जहांगीर महल-

जहांगीर महल ओरछा का एक प्रमुख आकर्षण है। इस महल का निर्माण 17वीं शताब्दी में किया गया था और यह मुगल वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। महल के विशाल द्वार, ऊँची छतें और सुंदर नक्काशी पर्यटकों को बेहद प्रभावित करती हैं।


3- श्री रामराजा मंदिर ओरछा –

श्री रामराजा मंदिर विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहाँ भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर पहले मधुकर शाह का राजमहल था, जिसे बाद में मंदिर में परिवर्तित किया गया। यहाँ प्रतिदिन भगवान राम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है, जो इस मंदिर की विशेष पहचान है।
रामनवमी, कार्तिक पूर्णिमा, मकर संक्रांति और अन्य पर्वों पर लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।


4- राजमहल ओरछा –

निवाड़ी जिले के ओरछा का यह राजमहल पर्यटन का एक महत्वपूर्ण भाग है, यहां पर हजारों पर्यटक प्रतिदिन आते हैं। 17वीं शताब्दी में निर्मित यह राजमहल अपनी वास्तुकला और भव्यता के साथ-साथ खूबसूरती के लिए जाना जाता है महल में शानदार मीनार हैं और कलाकृतियों से भरपूर चित्र मौजूद हैं यहां पर आने वाले पर्यटकों तथा कला प्रेमियों के लिए यह राजमहल मनमोहक होता है।


5- ओरछा वन्य जीव अभयारण्य –

ओरछा वन्य जीव अभयारण्य प्रकृति और वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक उत्तम स्थान है। वर्ष 1994 में स्थापित यह अभयारण्य लगभग 46 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ तेंदुआ, सियार, बंदर, मोर और कई प्रवासी पक्षियों की प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं।


6- चतुर्भुज मंदिर-

चतुर्भुज मंदिर ओरछा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर अपनी ऊँचाई और अनोखी संरचना के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि यह मंदिर पहले भगवान राम के लिए बनाया जा रहा था, लेकिन बाद में भगवान विष्णु की चतुर्भुज मूर्ति स्थापित होने के कारण इसे चतुर्भुज मंदिर कहा जाने लगा।

7- लक्ष्मी नारायण मंदिर

लक्ष्मी नारायण मंदिर ओरछा का एक अनोखा मंदिर है, जो अपनी सुंदर चित्रकला और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आश्चर्य की बात यह है कि इस मंदिर में लक्ष्मी माता की मूर्ति स्थापित नहीं है।

8- छतरियां

बेतवा नदी के तट पर स्थित छतरियां ओरछा के महाराजाओं की कब्रेँ हैं, जिससे ओरछा की समृद्ध विरासत और अतीत की भव्यता का प्रतीक भी हैं। इस जगह पर 14 छतरियां स्थित हैं। यह स्थान इनकी अलौकिक वास्तुकला व सुंदर कलाओं के कारण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। कहा जाता है इनका अच्छा आकर्षण का अनुभव तब होता है जब इसको विपरीत दिशा से देखा जाता है, क्योंकि वहां से इनके प्रतिबिंब को देखा जा सकता है जो की बहुत ही अद्भुत और मनमोहन होता है।

निष्कर्ष

मध्य प्रदेश का निवाड़ी जिला प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का अद्भुत संगम है। यहाँ के पर्यटन स्थल न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि इतिहास और संस्कृति से भी परिचय कराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमावस्या 2026: तिथि, महत्व, पूजा विधि, व्रत नियम, कथा और सभी अमावस्या की पूरी सूची

अमावस्या हिंदू पंचांग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है।...

पूर्णिमा 2026: तिथि, महत्व, व्रत विधि और पूरी जानकारी (हिंदी)

पूर्णिमा हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र तिथि मानी जाती...

हिन्दू पंचांग 2026: पूर्णिमा, अमावस्या, संक्रांति और एकादशी का सम्पूर्ण कैलेंडर व महत्व

हिन्दू धर्म में पंचांग का विशेष स्थान है। पंचांग...

इंदौर जिला पर्यटन गाइड | Indore Tourism Guide in Hindi

मध्य प्रदेश का इंदौर जिला राज्य के प्रमुख और...