back to top

शिवपुरी के पर्यटक स्थल

Date:

शिवपुरी मध्य प्रदेश में स्थित है, शिवपुरी में कई पर्यटक स्थल है। यहां पर झील, किले, पहाड़ियां देखने को मिलती हैं, यहां पर कई उद्यान भी है। हम आपको शिवपुरी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

1- बाणगंगा –

बाणगंगा मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित है। इस स्थान का पौराणिक महत्व यह है कि युद्ध के मैदान में भीष्म घायल होकर पानी मांग रहे थे तो पांडवों में से अर्जुन ने धरती पर एक तीर मारा था और जिससे एक झरना निकला था, माना जाता है यह जल गंगा नदी का था। इसलिए इस प्रसिद्ध जगह को बाणगंगा के नाम से जाना जाता है। यहां एक पुराना मंदिर है जो 52 पवित्र कुंडो के लिए प्रसिद्ध है।


2- करेरा पक्षी अभयारण्य –

करेरा पक्षी अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए प्रसिद्ध स्थल है। यह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है। यह लगभग 202 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, यहां पर लगभग 250 प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। सामान्यत यह पक्षियों के लिए है, परंतु यहां पर बाघ, हाथी, बंदर और तेंदुए जैसे कई जंगली जानवर भी मिलते हैं। यहां तक कि यहां पर विदेशी काला हिरण तथा भारतीय हिरण का भी घर बनाया गया है। यह स्थान बहुत ही सुंदर और प्राकृतिक रूप से बनाया गया है, जिससे यहां पर टूरिस्ट ज्यादा मात्रा में आते हैं। यहां पर पक्षियों की अलग-अलग आवाज होने से वातावरण बहुत ही खूबसूरत होता है।


3- सांख्य सागर झील-

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मनियर नदी पर 1920 में सांख्य सागर झील का निर्माण हुआ था। इस झील में बड़ी संख्या में सरीसृप, दलदली मगरमच्छ, भारतीय अजगर और मॉनिटर छिपकलिया पाई जाती हैं। यह झील माधव राष्ट्रीय उद्यान के चारों तरफ फैली हुई है। इस झील से माधव राष्ट्रीय उद्यान की स्थिरता बनी रहती है। इस झील में बोर्ड क्लब भी है जिससे पर्यटक यहां पर बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।


4- भदैया कुंड –

भदैया कुंड मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित है यह कुंड एक प्राकृतिक झरना है जो अपने उच्च खनिज तत्वों के लिए जाना जाता है। यह शिवपुरी का एक पिकनिक स्पॉट भी है जहां पर दूर-दूर से पर्यटक आते हैं, खासकर बरसात के मौसम में। यहां पर एक तालाब स्थित है। मान्यता के अनुसार इस तालाब में स्नान करने से कई प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं कहा जाता है कि औषधियों का मिश्रित पानी यहां पर आता है जिससे यह उपचारात्मक तालाब बन जाता है। दूर-दूर से लोग यहां तालाब में स्नान के लिए आते हैं।


5- माधव विलास पैलेस-

माधव विलास पैलेस मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है। इस पैलेस की वास्तुकला शानदार है यह पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां संगमरमर की फर्श और छतें विशाल और सुंदर हैं। यह माधव विलास पैलेस अपनी वास्तुकला की खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है यह शाही संपत्ति और उसके गौरव का प्रतीक है।


6- छतरी –

यह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है, यह छतरियां सिंधिया शासको द्वारा निर्मित हैं। यहां पर कई शाही मकबरे भी हैं। इसे प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाया गया है यहां पर विशाल पेड़, सुंदर बाग और हरी भरी झाड़ियां हैँ।


7- माधव राष्ट्रीय उद्यान-

माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है, इस उद्यान के दो गेट हैं। एक शिवपुरी से 5 किलोमीटर तथा दूसरा शिवपुरी से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एक समय में यह उद्यान ग्वालियर के राजाओं महाराजाओं का शिकारगाह था। सन 1958 में माधव राष्ट्रीय उद्यान को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। यह उद्यान चारों तरफ झील से घिरा हुआ है। इस उद्यान में नीलगाय, चिंकारा, चौसिंगा और हिरण, चीतल, सांभर और भौकने वाले हिरन जैसे मृग रहते हैँ। इसके अलावा यहां तेंदुए, भेड़िया, सियार, लोमड़ी, जंगली कुत्ता, जंगली सूअर, साही और अजगर तथा सांप देखे जा सकते हैँ। यह राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक रूप से भी बहुत सुंदर है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

इसके साथ-साथ मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आप पनिहार, जॉर्ज कैसल, सुल्तानगढ़ झरना तथा अन्य मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश का जिला है जो प्रयागराज से...

मथुरा के दर्शनीय स्थल

देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर दूर...

अयोध्या के तीर्थ स्थल

अयोध्या धर्म की नगरी मानी जाती है। यह उत्तर...

चित्रकूट के दार्शनिक स्थल

चित्रकूट का व्याख्यान रामायण में मिलता है। भगवान राम...