पन्ना जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल | Panna Tourist Places in Hindi

Date:

मध्य प्रदेश का पन्ना जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों, जलप्रपातों और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र हीरे की खदानों के लिए भी जाना जाता है। पन्ना में ऐसे कई दर्शनीय स्थल हैं जहाँ प्रकृति, इतिहास और आस्था का सुंदर संगम देखने को मिलता है। आइए जानते हैं पन्ना जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में।

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान

पन्ना जिले के दर्शनीय और पर्यटन स्थल

1 पन्ना राष्ट्रीय उद्यान

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में से एक है। यह पन्ना से लेकर छतरपुर जिले तक फैला हुआ है। यहाँ तेंदुआ, भालू, हिरण, बंदर और बाघ जैसे वन्य जीव पाए जाते हैं।
पर्यटक यहाँ जंगल सफारी का आनंद लेते हैं। बरसात के मौसम में पार्क के अंदर कई सुंदर झरने दिखाई देते हैं। राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित पांडव गुफा और शिवलिंग का धार्मिक महत्व भी है।

panna किमासन जलप्रपात

2 किमासन जलप्रपात

किमासन जलप्रपात मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है यह झरना काफी ऊंचाई से गिरता है, झरने के नीचे एक तालाब है। इस किमासन जलप्रपात पन्ना राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित है। यह झरना ऊँचाई से गिरता है और नीचे एक सुंदर तालाब बनाता है। लगभग 25–30 फीट की ऊँचाई से गिरता पानी देखने में बेहद आकर्षक लगता है। पर्यटक इसे ऊपर से भी देख सकते हैं।

panna श्री पद्मावती देवी मंदिर

3 श्री पद्मावती देवी मंदिर

श्री पद्मावती देवी मंदिर पन्ना जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसे पद्मावती शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यहाँ सती माता का दाहिना पैर गिरा था। मंदिर के पीछे बहने वाली किलकिला नदी का दृश्य अत्यंत मनमोहक है। यहाँ परिवार सहित दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं।

panna प्राणनाथ जी मंदिर

4 प्राणनाथ जी मंदिर

प्राणनाथ जी मंदिर पन्ना जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। प्राणनाथ जी महाराज एक संत थे उन्होंने यहां समाधि ली थी। यह मंदिर बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, यह मंदिर कांच से बना होने के कारण बहुत खूबसूरत है। मंदिर में आपको संग्रहालय भी देखने को मिलेगा, जिसमें प्राणनाथ जी महाराज की वस्तुएं संरक्षित की गई हैं। मंदिर के ऊपर बेहद खूबसूरत पेंटिंग की गई है, शरद पूर्णिमा के दिन यहां मेला लगता है, जिसमें देश-विदेश से लोग आते हैं यहां भगवान कृष्ण की कई पेंटिंग्स मौजूद हैं।

panna किलकिला झरना

5 किलकिला झरना

किलकिला झरना अजयगढ़ बायपास रोड पर स्थित है। बारिश के मौसम में यह झरना अत्यंत आकर्षक लगता है। झरने के पास भगवान शिव का विशाल मंदिर स्थित है। यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी लोकप्रिय है, जहाँ परिवार और मित्रों के साथ समय बिताया जा सकता है।

panna श्री जुगल किशोर जी मंदिर

6 श्री जुगल किशोर जी मंदिर

श्री जुगल किशोर जी मंदिर पन्ना का एक मुख्य धार्मिक स्थल है, यह पन्ना शहर में ही स्थित है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है यहां प्रतिदिन हजारों दर्शनार्थी दर्शन के लिए आते हैं।

7 श्री बलदेव जी मंदिर

बलदेव जी मंदिर भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी को समर्पित है। इसका निर्माण 1993 में राजा रुद्र प्रताप सिंह ने कराया था मंदिर में रोमन शैली की वास्तुकला देखने को मिलती है। मंदिर में श्री बलदेव जी महाराज की काले रंग की मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर बहुत खूबसूरत और प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है।

Panna श्री राम जानकी मंदिर

8 श्री राम जानकी मंदिर

पन्ना जिले में स्थित श्री राम जानकी मंदिर भगवान श्री रामचंद्र जी का मंदिर है। यहां पर आपको भगवान श्री राम, माता सीता जी, लक्ष्मण जी महाराज और हनुमान जी महाराज के दर्शन होंगे। यह खूबसूरत मंदिर पन्ना शहर में ही स्थित है। इस मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु आते हैं तथा रामनवमी के दिन यहां पर हजारों श्रद्धालु आते हैं।

Panna दहलन चौकी झरना

9 दहलन चौकी झरना

दलहन चौकी झरना पन्ना शहर में ही स्थित है, बारिश के मौसम में यहां का आकर्षण बढ़ जाता है तथा यहां घूमने के लिए बरसात का ही मौसम उपयुक्त होता है। यह झरना घने जंगलों के बीच में स्थित है, यहां पर जाने से आपको पहाड़ों से बहता हुआ पानी दिखता है जो की बेहद खूबसूरत लगता है।

Panna पुरातत्व संग्रहालय

10 पुरातत्व संग्रहालय

पुरातत्व संग्रहालय पन्ना शहर का प्रमुख दर्शनीय स्थल है, यहां पुरानी इमारत है। यहां पर आपको कई प्रकार की पुरानी मूर्तियां देखने को मिलती हैं। यहां पर आपको पेंटिंग देखने को मिलती हैं, यहां पर पार्क होने से आप यहां समय बिता सकते हैं। परिवार के साथ यहां पर पिकनिक मना सकते हैं। यह छत्रसाल पार्क के पास में स्थित है।

Panna बृहस्पति कुंड झरना

11 बृहस्पति कुंड झरना

पन्ना शहर में स्थित है, यहां बारिश के मौसम में घूमने जा सकते हैं। यहां झरना बहुत खूबसूरत दिखता है। इस झरने के नीचे जाकर स्नान का आनंद ले सकते हैं। खूबसूरत घाटियों के बीच स्थित इस झरने का पानी एक तालाब में गिरता है। यह झरना आपको बारिश के मौसम में देखने को मिलेगा यहां पिकनिक के लिए परिवार या मित्रों के साथ जा सकते हैं। बृहस्पति कुंड झरने के पास आपको प्राचीन गुफाएं भी देखने को मिलती हैं। यहां पर भगवान शिव का शिवलिंग विराजमान है, जहां पर श्रद्धालु दर्शन के लिए भी आते हैं।

Panna बेनीसागर जलाशय

12 बेनीसागर जलाशय

बेनीसागर जलाशय पन्ना शहर के पास स्थित है। यह स्थान पिकनिक और शांत वातावरण में समय बिताने के लिए उपयुक्त है। स्थानीय लोग और पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते हैं।

Panna छत्रसाल पार्क

13 छत्रसाल पार्क

छत्रसाल पार्क पन्ना जिले में स्थित है इस पार्क में आपको महाराजा छत्रसाल की मूर्ति देखने को मिलती है। जिसमें वह काले रंग के घोड़े पर सवार हैं। यह पार्क बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, इस पार्क में आपको तरह-तरह के फूल मिलेंगे यह पार्क बंदरों और खरगोश के लिए भी जाना जाता है। पार्क में कई तरह के झूले लगे हुए हैं जो बच्चों को आनंदित करते हैं। पार्क में एक ट्रेन भी है जिसमें आप आनंद ले सकते हैं, पार्क में जानवरों की मूर्तियां भी स्थापित की गई है जिससे पार्क और भी मनमोहन हो जाता है।

पन्ना घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

अक्टूबर से मार्च का समय पन्ना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में सफारी कैसे करें?

ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग के माध्यम से जंगल सफारी की जा सकती है।

पन्ना में कितने दिन का टूर पर्याप्त है?

पन्ना के प्रमुख पर्यटन स्थल देखने के लिए 2–3 दिन पर्याप्त हैं।

क्या पन्ना परिवार के साथ घूमने के लिए सही है?

हाँ, पन्ना परिवार, बच्चों और बुजुर्गों सभी के लिए उपयुक्त पर्यटन स्थल है।

निष्कर्ष

पन्ना जिला प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत से भरपूर है। यहाँ मौजूद मंदिर, झरने, राष्ट्रीय उद्यान और पार्क पर्यटकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश में प्रकृति और शांति के साथ घूमना चाहते हैं, तो पन्ना जिला एक बेहतरीन विकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why Did Only 30% of People Get Employment While 70% Fail? | Career & Professional Development

Why did only 30% of people get employment while...

10 Simple Skincare Tips for Healthy and Glowing Skin Naturally

Healthy and glowing skin is something that many people...

Understanding Health and Wellness: A Complete Guide to a Healthy Life

Health is one of the most valuable assets in...

What Are Passkeys? The Future of Password-Free Login (Complete Guide)

For many years, passwords have been the main way...