मध्य प्रदेश का पन्ना जिला अपने उद्यान, प्राकृतिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। पन्ना क्षेत्र हीरे के लिए भी मशहूर है। हम आपको पन्ना के खूबसूरत स्थान के बारे बताते हैं।

1- पन्ना राष्ट्रीय उद्यान –
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना जिले में स्थित है, यह राष्ट्रीय उद्यान पन्ना से लेकर छतरपुर जिले में फैला हुआ है। पन्ना नेशनल पार्क में कई प्रकार के जंगली जानवर दिखते हैं, यहां पर टाइगर रिजर्व भी है। इसके बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग भी निकलता है। जंगल के रास्ते सफर करके आनंद प्राप्त कर सकते हैं, यहां पर विभिन्न जानवर सड़कों पर विचरण करते हुए दिख जाते हैं। इसमें से मुख्य तेंदुआ,भालू,हिरण, बंदर,बाघ हैँ। राष्ट्रीय उद्यान में अंदर जाने पर कई प्रकार के पशु पक्षी आपको दिखेंगे। यहां विलुप्त हो रहे पक्षियों के लिए स्थान बनाया गया है। काफी संख्या में यहां पर पर्यटक आते हैं और जंगल सफारी का भी आनंद लेते हैं। पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही मनमोहक होता है। बरसात के समय में यहां पर कई सारे वॉटरफॉल मिल जाते हैं। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के अंदर पांडव गुफा तथा झरना भी है। यहां की मान्यता है कि यहां पर पांडवों ने निवास किया था, यहां पर भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग भी देखने को मिलता है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसकी स्थापना पांडवों ने की थी। यह स्थान पन्ना से छतरपुर जाने वाले राजमार्ग पर स्थित है

2- किमासन जलप्रपात –
किमासन जलप्रपात मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है यह झरना काफी ऊंचाई से गिरता है, झरने के नीचे एक तालाब है। इस झरने को ऊपर से देख सकते हैं झरने में पानी लगभग 25 30 फीट ऊपर से गिरता है।

3- श्री पद्मावती देवी मंदिर –
श्री पद्मावती मंदिर पन्ना जिले का मुख्य मंदिर है, यहां बहुत से दर्शनार्थी आते हैं। यह धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ पद्मावती शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है मान्यता के अनुसार यहां सती माता का दाहिना पैर गिरा था। यहां पर श्रद्धालु सपरिवार आ सकते हैं। मंदिर के पीछे किलकिला नदी है, जिसका दृश्य बड़ा ही मनमोहक रहता है।

4- प्राणनाथ जी मंदिर –
प्राणनाथ जी मंदिर पन्ना जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। प्राणनाथ जी महाराज एक संत थे उन्होंने यहां समाधि ली थी। यह मंदिर बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, यह मंदिर कांच से बना होने के कारण बहुत खूबसूरत है। मंदिर में आपको संग्रहालय भी देखने को मिलेगा, जिसमें प्राणनाथ जी महाराज की वस्तुएं संरक्षित की गई हैं। मंदिर के ऊपर बेहद खूबसूरत पेंटिंग की गई है, शरद पूर्णिमा के दिन यहां मेला लगता है, जिसमें देश-विदेश से लोग आते हैं यहां भगवान कृष्ण की कई पेंटिंग्स मौजूद हैं।

5- किलकिला झरना-
पन्ना जिले का यह जलप्रपात अजयगढ़ बायपास रोड पर स्थित है यह झरना बारिश के मौसम में बहुत ही सुंदर दिखता है। झरने के पास भगवान शिव का विशाल मंदिर है। यहां पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और दोस्तों व परिवार के साथ पिकनिक के लिए आते हैं। पन्ना जिले का यह स्थान पिकनिक स्पॉट के लिए मशहूर है।

6- श्री जुगल किशोर जी मंदिर –
श्री जुगल किशोर जी मंदिर पन्ना का एक मुख्य धार्मिक स्थल है, यह पन्ना शहर में ही स्थित है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है यहां प्रतिदिन हजारों दर्शनार्थी दर्शन के लिए आते हैं।

7- श्री बलदेव जी मंदिर –
पन्ना का बलदेव जी मंदिर शहर में ही स्थित है, यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ जी महाराज का है। इसका निर्माण सन 1993 में राजा रुद्र प्रताप सिंह ने कराया था इस मंदिर में रोमन वास्तुकला की लिपियां मिलेगी। मंदिर में श्री बलदेव जी महाराज की काले रंग की मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर बहुत खूबसूरत और प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है।

8- श्री राम जानकी मंदिर –
पन्ना जिले में स्थित श्री राम जानकी मंदिर भगवान श्री रामचंद्र जी का मंदिर है। यहां पर आपको भगवान श्री राम, माता सीता जी, लक्ष्मण जी महाराज और हनुमान जी महाराज के दर्शन होंगे। यह खूबसूरत मंदिर पन्ना शहर में ही स्थित है। इस मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु आते हैं तथा रामनवमी के दिन यहां पर हजारों श्रद्धालु आते हैं।

9- दहलन चौकी झरना –
दलहन चौकी झरना पन्ना शहर में ही स्थित है, बारिश के मौसम में यहां का आकर्षण बढ़ जाता है तथा यहां घूमने के लिए बरसात का ही मौसम उपयुक्त होता है। यह झरना घने जंगलों के बीच में स्थित है, यहां पर जाने से आपको पहाड़ों से बहता हुआ पानी दिखता है जो की बेहद खूबसूरत लगता है।

10- पुरातत्व संग्रहालय-
पुरातत्व संग्रहालय पन्ना शहर का प्रमुख दर्शनीय स्थल है, यहां पुरानी इमारत है। यहां पर आपको कई प्रकार की पुरानी मूर्तियां देखने को मिलती हैं। यहां पर आपको पेंटिंग देखने को मिलती हैं, यहां पर पार्क होने से आप यहां समय बिता सकते हैं। परिवार के साथ यहां पर पिकनिक मना सकते हैं। यह छत्रसाल पार्क के पास में स्थित है।

11- बृहस्पति कुंड झरना –
पन्ना शहर में स्थित है, यहां बारिश के मौसम में घूमने जा सकते हैं। यहां झरना बहुत खूबसूरत दिखता है। इस झरने के नीचे जाकर स्नान का आनंद ले सकते हैं। खूबसूरत घाटियों के बीच स्थित इस झरने का पानी एक तालाब में गिरता है। यह झरना आपको बारिश के मौसम में देखने को मिलेगा यहां पिकनिक के लिए परिवार या मित्रों के साथ जा सकते हैं। बृहस्पति कुंड झरने के पास आपको प्राचीन गुफाएं भी देखने को मिलती हैं। यहां पर भगवान शिव का शिवलिंग विराजमान है, जहां पर श्रद्धालु दर्शन के लिए भी आते हैं।

12- बेनीसागर जलाशय –
बेनीसागर जलाशय पन्ना में स्थित है, यह जलाशय पन्ना से बहुत करीब है। यहां पर पर्यटक पिकनिक और घूमने के उद्देश्य से आ सकते हैं।

13- छत्रसाल पार्क –
छत्रसाल पार्क पन्ना जिले में स्थित है इस पार्क में आपको महाराजा छत्रसाल की मूर्ति देखने को मिलती है। जिसमें वह काले रंग के घोड़े पर सवार हैं। यह पार्क बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, इस पार्क में आपको तरह-तरह के फूल मिलेंगे यह पार्क बंदरों और खरगोश के लिए भी जाना जाता है। पार्क में कई तरह के झूले लगे हुए हैं जो बच्चों को आनंदित करते हैं। पार्क में एक ट्रेन भी है जिसमें आप आनंद ले सकते हैं, पार्क में जानवरों की मूर्तियां भी स्थापित की गई है जिससे पार्क और भी मनमोहन हो जाता है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में इस प्रकार के कई अन्य मंदिर जलप्रपात व पार्क उपलब्ध है, जहां पर आसानी से जाकर समय बिताया जा सकता है। श्रद्धालु दर्शन के लिए आ सकते हैं।